मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं, इन क्षेत्रों के लोगों को मिली सौगात

Devarbeeja Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा के देवरबीजा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि पहले ऐसा कभी नहीं होता था कि मुख्यमंत्री आये और जनता के हाथ में माइक हो। जनता अपनी बात बताती है, हम उनसे बात करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम जनता से सीधा संवाद करते हैं। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन ने अनेक योजनाएं बनायी हैं। इनका लाभ लोगों को मिल रहा है कि नहीं यह जानने विधानसभाओं में जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए भेंट-मुलाकात आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्रामीण उन्हें शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर अपनी बात रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई सौगात दी।

यह भी पढ़ें:- RTO अब अधिकृत करेंगे ’सेकंड हैंड गाड़ी’ विक्रेता डीलर को, खरीद-बिक्री के लिए बड़ी सुविधा

कठिया गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • ग्राम रांका-कठिया में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।
  • ग्राम रांका-कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जाएगा।
  • चना घेघरी घाट के लिए राशि स्वीकृति की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  • कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जाएगा।
  • जेवरा-अर्जुनी-बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा और चौड़ीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी।
  • रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा। (Devarbeeja Bhent Mulakat)

देवरबीजा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • ग्राम पंचायत देवरबीजा को नवीन उप-तहसील बनाने की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत देवरबीजा में सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन (टाउनहॉल) निर्माण की घोषणा।
  • ग्राम हरदी से लाटा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा।
  • शासकीय हाईस्कूल परपोड़ा का हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
  • केशडबरी में धान खरीदी उप-केंद्र स्थापना की घोषणा।
  • ग्राम सल्धा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
  • शासकीय प्राथमिक शाला खम्हरिया एम का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन।
  • ग्राम पंचातय घोटमर्रा में उप स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा।
  • ग्राम सल्धा में शिवनाथ नदी में तटबंध निर्माण की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय व्यक्ति के आंखों के इलाज के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित निर्णय लेते हुए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।  (Devarbeeja Bhent Mulakat)

बेमेतरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री ने साहू समाज के भवन के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गौर ब्राह्मण समाज के भवन उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने गोस्वामी समाज की मांग पर पेडेटराई में जिला स्तरीय भवन के लिए 20 लाख रुपए देेने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने राजस्थानी गौर समाज भवन के जीर्णाेधार के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी पैनका समाज को वाद्ययंत्रों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। (Devarbeeja Bhent Mulakat)

Related Articles

Back to top button