दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 21 घर जलकर खाक, खौफ के बीच कटी रात, पढ़े पूरी खबर

Bihar Nawada Fire Incident: बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर पंचायत के कृष्णा नगर स्थित दलित बस्ती में आग लगने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद गुरुवार की सुबह का नजारा बिल्कुल भयावह था. घटना के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है और क्षति का आकलन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए हैं. ग्रामीण पूरी तरह से भय के माहौल में हैं।
यह भी पढ़े :- तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल, CM चंद्रबाबू का बड़ा आरोप
देर रात जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि कुल 21 परिवारों के घर में आग लगी है. अगर कोई और परिवार सामने आया तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है. अभी तक की किसी की मौत की बात सामने नहीं आई है. वहीं फायरिंग की बात अब तक पक्की नहीं मानी जा रही.
लोगों के रहने और खाने का सारा सामान जल चुका है. इस घटना के बाद देर रात से ही इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है. इस मामले में अभी तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. सूचना के अनुसार पुलिस ने एक खोखा को भी बरामद किया है. पूरे इलाके में प्रशासन की टीम पीड़ितों को राहत मदद पहुंचा रही है. देर रात सभी को प्रशासन की तरफ से खाना और रहने का व्यवस्था किया गया. मौके से ज्यादा जानकारी दे रहे हैं।
अधिकारियों ने आगे बताया कि तनाव को देखते ही गांव में अगले 2-3 दिन फोर्स तैनात रहेगी. साथ ही अगर कोई इस घटना के बारे में सूचना देना चाहे तो वो भी दे सकता है. तनाव की स्थिति को देखने के बाद ही फोर्स हटाई जाएगी. फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अभी क्राइम टीम कई जगहों पर छापे मार रही है. कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। (Bihar Nawada Fire Incident)
किस बात का है विवाद?
डीएम ने बताया कि जिस जमीन पर दलित परिवारों का कब्जा है, उस जमीन पर विवाद है. इन दलित परिवारों का जमीन पर कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है. मामला प्रशासनिक अधिकारियों के पास चल रहा है. पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया. मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दिया गया. आरोप है कि फायरिंग भी की गई है. अंचल अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया है, जिस भूखंड पर विवाद हुआ है, उसके बारे में जांच की जा रही है। (Bihar Nawada Fire Incident)



