Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी अफसर ने अपने घर में बनवा रखा थे सोने का टॉयलेट, नजारा देख खुली रह गई सभी की आंखें, देखिए तस्वीरें और जानिए मामला

न्यूज डेस्क

रूस के एक सरकारी अधिकारी के यहां जब छापा पड़ा तो ऐसी-ऐसी चीजें सामने आईं जिसे देख अधिकारी हैरान रह गए। अधिकारी के घर में सोने के टॉयलेट थे। जिसे देखकर किसी को यकीन ही नहीं हुआ।

दरअसल ऑफिसर के घर से सोने का टॉयलेट देख तो सब दंग रह गए। भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किए गए रूसी पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव के घर में बने बाथरूम को भव्य तरीके से सजाया गया है और टॉयलेट सीट को सोने से बनाया गया है।

ऑफिसर के यहां से ऐसी-ऐसी चीजें मिली हैं जिसे देखकर किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर इतना धन कैसे इकठ्ठा हो गया। भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने एलेक्सी सफोनोव के घर की तस्वीरें जारी की है। सफोनोव के लग्जरी बेडरूम में गिल्ट वॉलपेपर, भारी पर्दे और एक शानदार बेड है।

एलेक्सी सफोनोव के बाथरूम और बेडरूम के अलावा किचन में भी गोल्ड की कलाकारी है। किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी है। एलेक्सी सफोनोव के घर में छत, सीढ़ी की रेलिंग और दीवारों पर बारोक संगमरमर की टाइलिंग है और इनपर गोल्ड प्लेटेड वर्क किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 80 छापों में दो लाख पाउंड यानी कम से कम दो करोड़ रुपये की रिश्वत के सबूत मिले हैं। जांच टीम ने जब आरोपी की हवेली में भव्य कमरे, असाधारण सजावट, और सोने के शौचालय के अलावा बहुत सारी चीजें मिलींरूस की जांच समिति ने कहा कि अधिकारी और उनके साथ गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों ने कुल मिलाकर इतने रुपयों की रिश्वत मिली थी। फिलहाल ये सभी अब जेल में पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!