Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के किसानों की एक-एक दाना खरीदेगी हमारी सरकार : राजेश साहू प्रदेश मंत्री, भाजपा किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ने कहा—धान खरीदी पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, प्रक्रिया सुचारू

रायपुर | छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पात्रता के अनुसार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने कही।

यह भी पढ़े :- इंस्टाग्राम पर दोस्ती का खौफनाक अंजाम, शादी से इनकार पर युवती का अपहरण

राजेश साहू ने कहा कि साय सरकार किसान हितैषी सरकार है और धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है तथा किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही धान खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि जमीनी स्तर पर खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से चल रही है।

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। पात्र किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी ढंग से चल रही है। हमारी सरकार किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।”~ राजेश साहू, प्रदेश मंत्री, भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़

Back to top button
error: Content is protected !!