Google Analytics —— Meta Pixel

दहेज के बेड पर सोया फिर नहीं उठा दूल्हा, शादी के 24 घंटे में विधवा हो गई दुल्हन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन 24 घण्टे में ही विधवा हो गई. दरअसल, बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई. मौत के बाद दुल्हन बेसुध हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़े :- Double Murder in Chhattisgarh : डबल मर्डर कांड में बड़ा खुलासा, छोटे बेटे ने ली मां और भाई की जान

मामला किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया, चांदा का है. यहां के रहने वाले सत्यराम यादव के बेटे 20 वर्षीय बेटे सोनू यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर, उमरैन जिला औरैया गई थी. जहां दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बारात वापस आ गई.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दूल्हा सोनू यादव रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर अपने कमरे में दहेज में मिले बेड पर सो गया. काफी देर तक दूल्हे सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची. मां ने सोनू को जगाया लेकिन वो उठा ही नहीं. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. (Uttar Pradesh News)

इधर, अचानक दूल्हे की मौत को लेकर परिजनों में चिंता व्याप्त है. इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ. गुरुवार रात 9 बजे शव गांव पहुंचा. वहीं 24 घण्टे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल हैं. (Uttar Pradesh News)

Back to top button
error: Content is protected !!