बालोद और बलौदाबाजार के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Bhupesh Balod Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 फरवरी रविवार को बालोद और बलौदाबाजार जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के सोरर गांव के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सोरर गांव में दोपहर 12.35 बजे माता बहादुर कलारीन मंदिर और छदानछाडु देव मंदिर के दर्शन करेंगे और दोपहर 1.25 बजे डड़सेना कलार समाज के सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- राजीव लोचन आरती में शामिल हुए CM भूपेश, कहा- तीर्थ यात्रियों के लिए किए अभूतपूर्व कार्य

मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे तहसील अर्जुंदा के परसतराई गांव पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 3.10 बजे दिल्लवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे मुख्यमंत्री बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी पहुंचेंगे और कन्हैया लाल वर्मा स्मृति हाई स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के 77वें अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे ग्राम अर्जुनी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौट आएंगे। (CM Bhupesh Balod Tour)

CM ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। CM बघेल ने कहा है कि शिवाजी महाराज का स्मरण करते समय हमेशा एक आत्मविश्वास और शौर्य से भरे व्यक्तित्व की छबि उभरती है। उन्होंने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। श्री बघेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है। (CM Bhupesh Balod Tour)

CM ने ‘हसन’ को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर साल छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। (CM Bhupesh Balod Tour)

Related Articles

Back to top button