Google Analytics —— Meta Pixel

समाज की सेवा में चतुर्थ स्तंभ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका: हिरवानी

रायपुर । छत्तीसगढ़

प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक रविवार को साहू काम्पलेक्स टिकरापारा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू, समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू एवं अंकेक्षक क्रांति साहू मौजूद रहे।

मीडिया को संबोधित करते हुए साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में विधान परंपरा बना है, जिसमें मीडिया चौथा स्तंभ है। कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका इन तीनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाला मीडिया है। जिस समाज में हम खेले बड़े हुए उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ़ की मातृभूमि में हमारा जन्म हुआ।  साहू समाज जैसे गौरवान्वित समाज में हमने जन्म लिया‌। हमारी अहम भूमिका होती है कि हम जिस पद पर है उनके अनुरुप समाज के लिए हम कार्य करें। अगर हमें इसकी सेवा सही रूप से करना चाहते हैं तो चौथा स्तंभ ऐसा ही स्तंभ है जिसके माध्यम से हमारे सारे कर्म उजागर कर सकते हैं।

प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि समाज को दशा दिशा देने में और समाज के उत्थान में मीडिया कि अहम भूमिका होती है‌। कलम में इतनी ताकत है जो समाज को सही दिशा दे सकती है।

इस कड़ी में अखिल भारतीय तैलीक महासभा की महिला अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि हमारी गतिविधियां तभी सफल है जब मीडिया इसको औरों तक पहुंचाएं। समाज के कार्यों में हमारी मेहनत से ज्यादा मीडिया का योगदान अहम होती है। हम समाज में जो कुछ भी अच्छा करते हैं तभी सफल है जब मीडिया इसे प्रमुखता से स्थान देती है।

मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संतोष साहू, पवन साहू,  राघवेन्द्र साहू, विक्रम साहू, अशोक कुमार साहू, प्रमोद साहू, खोमन साह, वाकेश साहू, मनीष साहू, संजय साहू, देवेन्द्र साहू, महेंद्र कुमार साहू, मनोज साहू, पवन साहू (आरंग), छगन साहू, दीपक साहू, उमाशंकर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल सोनबेर जी ने किया। इस बैठक में मीडिया प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के संबंध में चर्चा कर सुझाव भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!