सावन के पहला सोमवार पर ऐसे करें भगवान शिवजी की आराधना, होगी धन वर्षा और आएगी समृद्धि

न्यूज डेस्क

आज 26 जुलाई दिन सोमवार को सावन महीना का दूसरा दिन है। आज सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। यह पहली सोमवारी व्रत होगा। सावन के महीने के सोमवार दिन का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है। सावन में देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस माह में शिवजी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

सावन के सोमवार का महत्व

शास्त्रों में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र महीना बताया गया है। सावन के महीने में भगवान शिवजी की विशेष पूजा की जाती है। ये संपूर्ण मास भगवान शिवजी को समर्पित है। सावन मास के प्रत्येक सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। सावन में भोलेनाथ अपने भक्तों को विशेष कृपा प्रदान करते हैं।

पूजा-विधि

अगर आप सावन का व्रत रख रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें और पूजा शुरू करें। पूजा करने के लिए सबसे पहले एक तांबे के लोटे में साफ जल में थोड़ा गंगाजल मिला लें। अब शिवलिंग या शिव की मूर्ति का गंगाजल से जलाभिषेक करें। भगवान को शिव को सफेद फूल, अक्षत, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, धूप पसंद है। उन्हें ये सभी चीजें अर्पित करें। प्रसाद के तौर पर फल और मिठाई का इस्तेमाल करें। पूजा के दौरान ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें, साथ ही शिव चालीसा और शिव की आरती करें। इसके बाद शाम को प्रदोष बेला में 16 प्रकार की चीजों से पूजा की जाती है। इनमें पुष्प, दूब, बेलपत्र, धतूरा जैसी चीजें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button