Google Analytics —— Meta Pixel

पैरों तले रौंदा जा रहा था पाकिस्तानी झंडा, बुर्का पहने महिलाओं ने देखा तो तुरंत हटाया, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Pahalgam Attack Protest : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में भावनाएं भड़की हुई हैं। लोग केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सजा देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में देश के कई शहरों में लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को जलाकर और उसे सड़कों पर चिपकाकर अपना रोष जाहिर किया। कई जगहों पर लोगों ने पाकिस्तान का विरोध करते हुए रैली भी निकाली। इसी बीच कर्नाटक का एक वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- पाकिस्तान: मुजफ्फराबाद में अचानक आई ‘बाढ़’, इमरजेंसी घोषित, पाक मीडिया ने भारत पर लगाया आरोप

दरअसल, कर्नाटक में पाकिस्तान के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे की फोटो को जमीन पर चिपका दिया था. जिससे दुश्मन देश का झंडा कुचला जा रहा था. हालांकि, इस दौरान वहां से बुर्के में गुजर रही महिलाओं ने टेप निकालकर पाकिस्तानी झंडे को निकाल-निकाल कर साइड में कर दिया।

झंडे हटाने से आक्रोशित हुए लोग

बुर्का पहनने वाली महिलाएं यहीं नहीं रुकी, उन्होंने जमीन में पाकिस्तानी झंडे लगाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गाली भी दी. साथ ही महिलाओं ने कहा कि झगड़ा होना जरूरी है. बुर्का पहने महिलाओं की इस कृत्य को देखकर अन्य लोग भी आक्रोशित हो गए हैं और पाकिस्तानी झंडे को जमीन से हटाने को लेकर गुस्सा हैं। (Pahalgam Attack Protest)

आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी थी. जिससे 26 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इस घटना के बाद से देश में लोग आक्रोशित हैं और पाकिस्तान के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (Pahalgam Attack Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!