Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : हाईवे पर रईसी का जलवा पड़ा भारी: हाईकोर्ट की फटकार के बाद लग्जरी कारें जब्त, FIR दर्ज

Chhattisgarh News : नेशनल हाईवे-130 को लग्जरी कारों से अवरुद्ध करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस ने हाईवे पर हंगामा करने वाले रसूखदार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर सभी लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर अजय चंद्राकर का तीखा हमला: व्यक्ति विशेष के लिए हो रहा प्रदर्शन, जनता से कोई लेना-देना नहीं

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब भाजपा नेता के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ नई कार की डिलीवरी का जश्न हाईवे पर मनाया। युवकों ने अपनी लग्जरी कारों को एनएच-130 पर खड़ा कर ट्रैफिक रोक दिया। ब्लैक कारों का काफिला, ड्रोन से शूट किया गया वीडियो और इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही हटा भी दिया गया।

शुरुआत में पुलिस ने केवल ₹2000-₹2000 का जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया, जिससे आम जनता में नाराजगी देखी गई।

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु शामिल थे, ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने सवाल उठाया कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने जैसा गंभीर मामला होने के बावजूद संबंधित कारें जब्त क्यों नहीं की गईं और युवकों पर गंभीर धाराओं में मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया? कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले पर शपथपत्र सहित विस्तृत जवाब मांगा है। (Chhattisgarh News)

अब गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

हाईकोर्ट की फटकार के बाद सकरी थाना पुलिस ने भारतीय न्यायदंड संहिता (BNS) की धारा 126(2), 285 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सभी लग्जरी कारों को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।

पुलिस अब युवकों की गिरफ्तारी की तैयारी में है और पूरे मामले की जांच को तेज कर दिया गया है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!