Google Analytics —— Meta Pixel

प्रणब मुखर्जी की याद में शोक सभा तक नहीं, मनमोहन सिंह के लिए स्मारक की मांग पर कांग्रेस पर भड़कीं शर्मिष्ठा

Mukherjee Sharmishtha : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए अलग से स्मारक बनाने की मांग पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कड़ी आलोचना की है। शर्मिष्ठा ने कहा कि जब उनके पिता (प्रणब मुखर्जी) का 2020 में निधन हुआ था, तब कांग्रेस नेतृत्व ने न तो कोई शोक सभा आयोजित की और न ही कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक बुलाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में उन्हें गुमराह किया था।

यह भी पढ़े :- Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट घाट पर आज, कांग्रेस की मांग- जहां अंत्येष्टि, वहीं स्मारक

आपको बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में 27 दिसंबर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हुआ। खरगे ने प्रधानमंत्री से उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक बनाने की अपील की थी।

शर्मिष्ठा (Mukherjee Sharmishtha)ने बताया कि एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उन्हें यह बताया था कि भारत के राष्ट्रपति के लिए शोक सभा का आयोजन नहीं किया जाता है। उन्होंने इसे पूरी तरह बेतुका और निराधार करार दिया और कहा कि वह अपने पिता के डायरी में पढ़ चुकी हैं कि जब पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन का निधन हुआ था, तो कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी और शोक संदेश खुद प्रणब मुखर्जी ने तैयार किया था।

इसके अलावा शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सीआर केसवन के एक पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें यह बताया गया था कि कांग्रेस ने पार्टी के अन्य नेताओं को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि वे गांधी परिवार के सदस्य नहीं थे।

बीजेपी नेता केशवन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शर्मिष्ठा मुखर्जी (Mukherjee Sharmishtha) की ओर से यह बात बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन के एक पोस्ट पर कही गई है. बीजेपी नेता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक लेटर शेयर किया है. केशवन ने लिखा है कि यह सचमुच में विडंबना है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं. किसी को खड़गे जी को याद दिलाना चाहिए कि कैसे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी के लिए दिल्ली में कभी स्मारक नहीं बनाया, जिनका 2004 में निधन हो गया था.

उन्होंने आगे कहा कि 2004-2014 तक सत्ता में रहने के 10 वर्षों में कांग्रेस ने उनके लिए कभी कोई स्मारक नहीं बनाया. यह पीएम मोदी जी ही थे जिन्होंने 2015 में नरसिम्हा राव जी के लिए एक स्मारक स्थापित किया और 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया. मनमोहन जी के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने अपनी किताब में दावा किया कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राव का अंतिम संस्कार दिल्ली में हो, बल्कि हैदराबाद में हो और राव के बच्चों को यह बात बताने के लिए उनसे संपर्क किया गया था. अंतिम संस्कार हैदराबाद में हुआ, राव का शव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में भी नहीं रखा गया. सिद्धांतहीन कांग्रेस के ऐतिहासिक पापों को हमारा देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने जगह के लिए पीएम को लिखा पत्र

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका स्मारक बन सके. उन्होंने प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात करके और पत्र लिखकर यह आग्रह किया. उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं यह पत्र भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन के संदर्भ में लिख रहा हूं. टेलीफोन पर बातचीत में मैंने डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, जो कल यानी 28 दिसंबर 2024 को होगा, उनके अंतिम विश्राम स्थल पर करने का अनुरोध किया. यह भारत के महान सपूत के स्मारक के लिए एक पवित्र स्थल होगा.

Back to top button
error: Content is protected !!