Google Analytics —— Meta Pixel

US में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं – ट्रंप पर गोली चलने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले बाइडेन

Donald Trump Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के एक दिन बाद रविवार को देशवासियों को संबोधित किया। वॉइट हाउस के ओवल ऑफिस से दिए संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘हम अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के रास्ते पर नहीं जा सकते और हमें नहीं जाना चाहिए।’ प्राइम-टाइम राष्ट्रीय संबोधन में बाइडन ने कहा कि राजनीतिक भावनाएं प्रबल हो सकती हैं, लेकिन ‘हमें कभी भी हिंसा में नहीं उतरना चाहिए।’ बाइडन ने अपने संबोधन की शुरुआत में राजनीतिक गर्माहट कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाइडन ने सभी अमेरिकी लोगों से एक साथ खड़े होने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘मैं आज रात आपसे अपनी राजनीति में तापमान कम करने की आवश्यकता के बारे में बात करना चाहता हूं और याद रखना चाहता हूं कि जब हम असहमत होते हैं, तो हम दुश्मन नहीं होते हैं, हम पड़ोसी होते हैं, हम दोस्त होते हैं, सहकर्मी होते हैं, नागरिक होते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम साथी अमेरिकी होते हैं। हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए।’ बाइडन ने आगे कहा, ‘कल पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में हुई गोलीबारी (Donald Trump Attack) हम सभी से एक कदम पीछे हटने, यह जायजा लेने का आह्वान करती है कि हम कहां हैं, हम यहां से आगे कैसे बढ़ेंगे।’ उन्होंने ओवल ऑफिस से कहा, ‘अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी तरह की हिंसा। कोई अपवाद नहीं। हम इस हिंसा को सामान्य नहीं होने दे सकते।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल के समय में राजनीति में बढ़ते द्वेष को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, इस देश में राजनीतिक रिकॉर्ड बहुत गर्म हो गया है. इसे ठंडा करने का समय आ गया है. ऐसा करना हम सभी की जिम्मेदारी है.” उन्होंने कहा, “हां, हमने असहमतियों को गहराई से महसूस किया है. इस चुनाव में बहुत ऊंची चीजें दांव पर हैं. मैंने कई बार कहा है कि इस चुनाव में हम जो चुनने वाले हैं, वह आने वाले दशकों में अमेरिका और दुनिया के भविष्य को आकार देगा.”

मुझे मालूम है कि रिपब्लिकन पार्टी मेरी आलोचना करेगी: जो बाइडेन
बाइडेन ने ये भी कहा कि इस घटना के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी उनकी आलोचना भी करने वाली है. अमेरिका राष्ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए कहा, “रिपब्लिकन कंवेंशन कल से शुरू हो रहा है. मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि वे मेरे रिकॉर्ड की आलोचना करेंगे और देश के लिए अपने विजन की बात करेंगे. मैं भी इस हफ्ते देशभर में जा रहा हूं और अपने रिकॉर्ड को रखूंगा. साथ ही अपने विजन, देश के लिए मेरे विजन और हमारे विजन की बात करूंगा. (Donald Trump Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!