Google Analytics —— Meta Pixel

India Canada Tension : निज्जर हत्याकांड पर नहीं थे पुख्ता सबूत, भारत की सख्ती पर निकली ट्रूडो की हेकड़ी

निज्जर हत्याकांड में जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि हमने भारत से कहा कि ठोस सबूत नहीं है, लेकिन यह उस समय की खुफिया जानकारी थी।

India Canada Tension : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगातार ये दोहराया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे। ट्रूडो के इस आरोप की वजह से भारत और कनाडा के रिश्ते फिलहाल तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों में टकराव की वजह बने इस हत्याकांड के आरोप तो कनाडा ने भारत पर लगाए लेकिन उसके पास शुरू में इस संबंध में पुख्ता सबूत नहीं थे। फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन के सामने अपनी गवाही में खुद ट्रूडो ने कबूला है कि इस मामले को जब उन्होंने शुरुआत में उठाया तो उनकी सरकार के पास भारत के खिलाफ मजबूत साक्ष्य नहीं थे।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने नेशनल हाईवे के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

आयोग के सामने जस्टिन ट्रूडो ने ये भी माना कि उनकी सरकार ने निज्जर की हत्या मामले में भारत को कोई पुख्ता सबूत मुहैया नहीं कराया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हमने भारत से कहा कि हम इस मामले में आपका सहयोग चाहते हैं कि तो उन्होंने सबूत मांगे, उस वक्त सबूत भारत को नहीं दिए गए, सिर्फ मामले से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

ट्रूडो ने लिया लॉरेंस बिश्नोई का नाम

ट्रूडो ने समिति के सामने अपना दावा फिर से दोहराया कि इस बात के “विश्वसनीय सबूत” हैं कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे. उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम लिया, जिसका उल्लेख पहले रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने निज्जर की हत्या में शामिल होने के लिए किया था. ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारतीय राजनयिक कनाडाई लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को दे रहे थे. (India Canada Tension)

भारत ने दिखाई सख्ती

मौजूदा कूटनीतिक विवाद (India Canada Tension)उस समय और बढ़ गया जब भारत ने सोमवार देर शाम ओटावा में अपने शीर्ष दूत को वापस बुला लिया और छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया.

Back to top button
error: Content is protected !!