आज लगेगा साल का सबसे लंबा और विशेष चंद्रग्रहण, बनेगा 500 साल बाद का अद्भुत संयोग
पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य Chandra Grahan 2025 : भारत समेत एशिया और यूरोप के कई देशों में आज, 7 सितंबर 2025 को एक अद्वितीय खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। आज का चंद्रग्रहण खास इसलिए है क्योंकि यह न केवल साल का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025) होगा, बल्कि पूर्ण खग्रास चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग पूरे 500 साल बाद बन रहा है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर शोध और उपचार को मिलेगी नई दिशा
चंद्रग्रहण का समय
- उपच्छाया का पहला स्पर्श – रात 08:59 PM
- प्रच्छाया का पहला स्पर्श – रात 09:58 PM
- खग्रास चंद्रग्रहण की शुरुआत – रात 11:01 PM
- परमग्रास (सबसे गहरा चरण) – रात 11:42 PM
- खग्रास का समापन – रात 12:22 AM
- प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श – रात 01:26 AM
- उपच्छाया से अंतिम स्पर्श – सुबह 02:24 AM
क्यों है आज का ग्रहण खास?
- 3 साल बाद लग रहा है इतना लंबा चंद्रग्रहण।
- 500 साल बाद पूर्ण चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग।
- शनि-मंगल का समसप्तक योग भी बनेगा।
- राहु-चंद्रमा की युति एक ही राशि में रहेगी।
- सूर्य-बुध-केतु त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा।
सूतक काल
- सूतक की शुरुआत – दोपहर 12:57 PM
- सूतक का समापन – रात 01:26 AM (ग्रहण समाप्ति के साथ)
- बालक, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं व अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक का पालन शाम 06:36 PM से ही मान्य होगा।
सूतक काल में क्या न करें
सूतक काल में परंपरागत रूप से – भोजन पकाना और खाना, सोना वर्जित माना गया है।
शुभ कार्य
- पूजा-पाठ और दान वर्जित माने जाते हैं। हालांकि बालक, वृद्ध और बीमार व्यक्तियों पर ये नियम लागू नहीं होते।
वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व
यह ग्रहण न केवल खगोल विज्ञान की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी बेहद प्रभावशाली माना जा
आज का यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025) हर दृष्टि से दुर्लभ और विशेष है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी लंबे समय तक याद रखेंगी।



