Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : धार्मिक सद्भावना भंग करने की कोशिश, पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : बलरामपुर जिले के डिण्डो चौकी क्षेत्र के वीरेंद्र नगर में तीन युवकों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में युवकों ने बजरंगबली के झंडे के ऊपर मुस्लिम समुदाय का झंडा बांधकर खुद को “शेर” बताया। इस घटना से धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।

यह भी पढ़े :- आज लगेगा साल का सबसे लंबा और विशेष चंद्रग्रहण, बनेगा 500 साल बाद का अद्भुत संयोग

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आसपास के थाना व चौकियों को मौके पर रवाना किया।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर शोध और उपचार को मिलेगी नई दिशा

प्रशासन का हस्तक्षेप

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओपी रामानुजगंज और वाड्रफनगर तहसीलदार मौके पर पहुँचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन के समझाने पर दोनों समुदायों ने पानी टंकी पर लगे अपने-अपने झंडे स्वयं हटा लिए। (Chhattisgarh News)

युवकों से पूछताछ जारी

पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने यह कदम किसके बहकावे में आकर उठाया। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!