छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा। आज, 23 जुलाई को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है। (Chhattisgarh Weather Forecast)
आज का मौसम मिजाज
छत्तीसगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान लगभग 22°C और अधिकतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 94% दर्ज किया गया है, जबकि वायुमंडलीय दबाव 1004 hPa है। आज सूर्योदय सुबह 05:28 बजे हुआ, वहीं सूर्यास्त शाम 06:45 बजे होगा।
बिलासपुर संभाग में नदियां उफान पर, केलो डैम के 4 गेट खोले गए
पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। रायगढ़ जिले में निरंतर हो रही वर्षा के कारण केलो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे एहतियातन केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं। बेलदुला रपटा पुल पर भी पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी है।
कोरबा में हाई अलर्ट: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट
कोरबा जिले में हो रही अनवरत बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग ने वर्षाकाल के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि बांध का जलस्तर तय सीमा को पार करता है, तो किसी भी समय इसके गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। (Chhattisgarh Weather Forecast)
यह भी पढ़े :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया? जानें क्या भारत में लगेगा सूतक काल और क्या है राखी बांधने का शुभ समय



