रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया? जानें क्या भारत में लगेगा सूतक काल और क्या है राखी बांधने का शुभ समय
28 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण; जानिए त्योहार, पूजा-पाठ और आपकी राशि पर इसका क्या पड़ेगा असर।

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : Raksha Bandhan 2026 – साल 2026 के सावन महीने का समापन एक बेहद खास खगोलीय घटना के साथ होने जा रहा है। 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा पर जहां एक ओर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा, वहीं इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। एक ही दिन त्योहार और चंद्र ग्रहण के इस संयोग के कारण लोगों के मन में सूतक काल और राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
चंद्र ग्रहण 28 अगस्त: समय और अवधि
खगोलीय गणना के अनुसार, यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। (Raksha Bandhan 2026)
- तिथि: 28 अगस्त 2026 (गुरुवार)
- शुरुआत: सुबह 06:53 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समाप्ति: दोपहर 12:32 बजे
- कुल अवधि: 5 घंटे 39 मिनट
क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?
ज्योतिषीय व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल केवल उसी स्थिति में प्रभावी होता है जब ग्रहण संबंधित क्षेत्र या देश में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे।
दृश्यता: यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के हिस्सों में नजर आएगा।
भारत में स्थिति: भारत में ग्रहण के दौरान दिन का समय रहेगा और चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा, जिसके कारण यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
सूतक का नियम: भारत में दिखाई न देने के कारण यहाँ सूतक काल पूरी तरह अमान्य रहेगा।
रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं, पूरे दिन मनाएं त्योहार
भारत में सूतक काल मान्य न होने से रक्षाबंधन के पर्व पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
राखी बांधने की छूट: बहनें बिना किसी संशय या धार्मिक बाधा के अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
मंदिर रहेंगे खुले: सूतक के दौरान लागू होने वाले प्रतिबंध (जैसे पूजा-पाठ वर्जित होना या मंदिरों के कपाट बंद होना) लागू नहीं होंगे। दैनिक अनुष्ठान व दर्शन सामान्य रूप से जारी रहेंगे।
शुभ मुहूर्त: रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगा, इसलिए सुबह के समय राखी बांधना अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा।
ज्योतिषीय प्रभाव: 4 राशियों को सावधानी बरतने की सलाह
भले ही ग्रहण भारत में दिखाई न दे, लेकिन खगोलीय हलचल के कारण सभी 12 राशियों पर इसका कुछ न कुछ ज्योतिषीय असर अवश्य पड़ेगा।
प्रभावित राशियां: सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण थोड़ा प्रतिकुल रह सकता है।
सलाह: इन राशि वाले लोगों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। (Raksha Bandhan 2026)



