Google Analytics —— Meta Pixel

Train Accident ; आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत

Train Accident : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज शाम एक दर्दनाक रेल हादसा (Train Accident) हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। इसी दौरान पास के ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे Udaipur Intercity Express मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन जब हेतमपुर स्टेशन के पास पहुंची, तभी कोच में आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही कई यात्री जान बचाने के लिए घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

इसी दौरान सामने वाले ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही Patalkot Express की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आफरीन (35 वर्ष), अशद (4 वर्ष), शकुंतला (60 वर्ष) और वीरमा देवी (58 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही Railway Protection Force और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और चारों शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस और रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की अफवाह को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच जारी है। (Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!