देवरिया में 6 लोगों की हत्या से सनसनी, मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग

Mass Murder in Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही गांव के 6 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। दरअसल, जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मर्डर के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया। गोली मारी और ईंट से सिर पर वार किए। हमलावर इतने बेरहम थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं बख्शा।

यह भी पढ़ें:- Bihar Caste Survey : जाति आधारित गणना कराने वाला पहला राज्य बना बिहार, जनगणना की रिपोर्ट जारी

आरोपियों ने बच्चे पर कई वार किए और उसे मरा समझकर छोड़ गए। हालांकि उसकी सांसें चल रही थी, जिसे गंभीर हालत में गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जिस घर में वारदात हुई वहां हर तरफ खून ही खून और लाशें दिख रही थी। घटना रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव की है। इस हत्याकांड को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद अंजाम दिया गया है। (Mass Murder in Deoria)

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला दो परिवार प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे से जुड़ा हुआ है। दो जातियों का होने के चलते गांव और आसपास जबरदस्त तनाव का माहौल है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। CM योगी खुद गोरखपुर में हैं। वह पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। बता दें कि सोमवार सुबह 6 बजे प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला था। (Mass Murder in Deoria)

उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं था, लेकिन यादव परिवार का शक सत्य प्रकाश दुबे पर गया। इसकी वजह थी कि प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेम यादव सुबह इसी विवाद के चलते सत्य प्रकाश के घर गए हुए थे। उसके बाद सत्य प्रकाश दुबे के घर से करीब 20 मीटर दूर प्रेम यादव का शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने दो हमलावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। (Mass Murder in Deoria)

Related Articles

Back to top button