कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमले मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, एक आरोपी अरेस्ट
Kanhaiya Kumar Attacked : उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ था. उन पर स्याही भी फेंकी गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जिसकी पहचान अजय कुमार (41 साल) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़े :- Delhi Excise Policy Case : मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 31 मई तक के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत
गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय कुमार को न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से अरेस्ट किया गया है. 17 मई को कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर स्याही फेंककर कथित तौर पर हमला किया गया था. यह घटना उस वक्त हुई थी जब कन्हैया स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर में कार्यालय से बाहर आ रहे थे.
बीजेपी पर हमले का आरोप
कन्हैया कुमार ने इस हमले (Kanhaiya Kumar Attacked) का आरोप बीजेपी पर लगाया था और कहा था कि मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर हमला करवाया है। जिस समय कन्हैया पर हमला हुआ, उस समय स्थानीय पार्षद छाया शर्मा भी उनके साथ थीं।
कन्हैया ने कहा था कि जब से पार्टी ने उन्हें अपना कैंडिडेट बनाया है, तब से मनोज तिवारी लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। तिवारी को लगने लगा है कि क्षेत्र की जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है।
कन्हैया ने एक बयान में आरोप लगाया कि हमले का आदेश निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने दिया था। कन्हैया ने दावा किया कि मौजूदा सांसद तिवारी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से निराश हैं और इसीलिए उन्होंने उन पर हमला करने के लिए गुंडे भेजे। उन्होंने कहा कि हिंसा का जवाब जनता 25 मई को वोट से देगी।
दिल्ली में 25 मई को वोटिंग
दिल्ली में कुल लोकसभा की सात सीटें है। 25 मई को दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होने वाला है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस सीट से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकबला है। कन्हैया ने जेएनयू से अपनी राजनीति शुरू की, वहीं मनोज तिवारी मशहूर अभिनेता और गायक थे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की। (Kanhaiya Kumar Attacked)



