Google Analytics —— Meta Pixel

AAP Foreign Funding: किन देशों से AAP को मिली अवैध फंडिंग, ED ने गृह मंत्रालय में सौंपी रिपोर्ट, पढ़े पूरी खबर

AAP Foreign Funding: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने गृह मंत्रालय को दी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी को विदेशी फंडिंग मिली है। रिपोर्ट में ED ने कहा कि 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को कुल 7.08 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, ओमान और अन्य देशों से पैसा मिला है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक दिन का राजकीय शोक, ईरान के राष्ट्रपति की मौत की वजह से लिया गया फैसला, आदेश जारी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने अकाउंट में पैसे देने वाले लोगों की असली पहचान छिपा दी है। क्योंकि राजनीतिकि दलों के लिए विदेशी फंडिंग पर लगे प्रतिबंध से बचा जा सके। विदेशी लोगों ने पैसा सीधे आम आदमी पार्टी के IDBI बैंक खाते में जमा किया था। MLA दुर्गेश पाठक सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने यह पैसा अपने खाते में भी जमा किया।

ED ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में फंड रेजिंग कैंपेन के जरिए न केवल पैसा एकत्र किया गया। बल्कि विदेशी फंड पर FCRA के तहत लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने बुक ऑफ अकाउंट्स में सही दानदाताओं की पहचान भी छिपाई है।

ईडी ने रिपोर्ट में कहा कि कई दानदाताओं ने दान के लिए एक ही पासपोर्ट नंबर का इस्तेमाल किया है। एक ही E.mail का उपयोग किया है। कई दानदाताओं ने एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया है।कई दानदाताओं ने दान के लिए एक ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच से संबंधित सभी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है। जिसमें सभी दानकर्ताओं का विवरण, चंदा देने वालों के नाम, दानकर्ताओं का देश, पासपोर्ट नंबर, दान की गई धनराशि, प्राप्तकर्ता का बैंक खाता नंबर, बिलिंग नाम और पता, दान का समय और तारीख और पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गया हो। जो कि पीएमएलए, 2002 के तहत जांच के दौरान एकत्र किए गए हैं। फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट और रिप्रेसेंटशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत राजनीतिक दलों के लिए विदेशी फंडिंग पर प्रतिबंध है। यह एक अपराध है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि साल 2016 में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कनाडा में हुए एक इवेंट के माध्यम से इकठ्ठा किए और इन पैसों का पर्सनल लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

ऐसे हुआ खुलासा
ये सभी खुलासे पंजाब के फाजिल्का में दर्ज स्मग्लिंग के एक मामले के दौरान हुए। इस मामले में पाकिस्तान से भारत ड्रग्स स्मगल करने वाले ड्रग कार्टेल पर एजेंसी काम कर रही थी। इस मामले में फाजिल्का की स्पेशल कोर्ट ने पंजाब के भोलानाथ से आम आदमी पार्टी के MLA सुखपाल सिंह खैरा को आरोपी बनाते हुए समन किया था। ED ने जांच के दौरान खैरा और उसके एसोसिएट्स के यहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया था तो खैरा और उसके साथियो के यहां से कई संदिग्ध कागजात मिले थे। जिनमें आम आदमी पार्टी को विदेशी फंडिंग कि पूरी जानकारी थी। बरामद कागजातों में 4 टाइप रिटन पेपर और 8 हाथ से लिखे डायरी के पेज थे, जिनमें USA के डोनर की पूरी जानकारी थी। (AAP Foreign Funding)

डॉक्यूमेंट्स के जरिए ED को पता चला कि अमेरिका से आम आदमी पार्टी को एक लाख 19 हजार डॉलर की फंडिंग मिली थी। सुखपाल सिंह खैरा ने भी अपने बयान में बताया था कि 2017 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने USA में फंड राइसिंग कैंपेन चलाकर पैसा इकट्ठा किया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने AAP के नेशनल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता को समन किया था। जिन्होंने कबूल किया था कि आम आदमी पार्टी चेक और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विदेशी फंडिंग ले रही है। (AAP Foreign Funding)

Back to top button
error: Content is protected !!