Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में एक दिन का राजकीय शोक, ईरान के राष्ट्रपति की मौत की वजह से लिया गया फैसला, आदेश जारी

रायपुर : भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े :- Ebrahim Raisi Death : नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति, हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, विदेश मंत्री की भी मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को देश के उत्तरी क्षेत्र में क्रैश हो गया था. जिसका मलबा सोमवार को मिला. वीडियो में देखा गया कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तबाह हो चुका था.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.’

Back to top button
error: Content is protected !!