Kawardha Road Accident Update News : पिकअप वाहन पलटने से 18 मजूदरों की मौत, सीएम साय, डिप्टी सीएम साव- शर्मा ने जताया शोक
Kawardha Road Accident: कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगो के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
हादसे में ग्रामीणों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शोक जताया है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
कवर्धा हादसे पर डिप्टी CM अरुण साव ने ट्वीट कर कहा, कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है. कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है. सभी तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे. दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.
सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से ग्रामीणों के निधन एवं घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.




