छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP और DSP समेत 50 अफसरों का ट्रांसफर
Transfer to Police Department: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, 4 ASP और 46 DSP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक रायपुर ASP लखन पटले को कोरबा का एडिशनल एसपी बनाया गया है। जबकि तारकेश्वर पटेल रायपुर शहर के नए ASP बनाए गए हैं। इसके अलावा रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) बिलासपुर और असद खान को उप सेनानी VIP सुरक्षा वाहिनी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्णिमा लांबा को उरला CSP बनाया गया है। आचार संहिता लगने से पहले पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : 15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे’, सीएम विष्णुदेव ने की घोषणा
बता दें कि इससे पहले 65 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिसमें राज्य पुलिस सेवा के 2 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 अधिकारी शामिल थे। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर के भी ट्रांसफर हुए थे। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए अब तक आचार संहिता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक 20 या 21 जनवरी को प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके बाद अगले एक महीने में चुनाव करा लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव एक चरण और पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं। हालांकि चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद ही सभी चीफ स्पष्ट हो पाएगी। इस बार निकाय चुनाव EVM से कराने की तैयारी की जा रही है। (Transfer to Police Department)
देखें पूरी लिस्ट

वहीं जनसंपर्क विभाग में भी अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त संचालक जितेंद्र नागेश को रायपुर से धमतरी भेज दिया गया है। जबकि उप संचालक श्रुति ठाकुर को रायपुर के जिला जनसंपर्क कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है। सहायक संचालक अजीत एक्का को धमतरी से सरगुजा जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा है। सहायक संगीता लकड़ा को सरगुजा से रायपुर और आमना खातून को बलौदाबाजार जिला जनसंपर्क कार्यालय में नियुक्त किया गया है। नितेश कुमार को बलौदाबाजार से रायपुर जनसंपर्क कार्यालय बुला लिया गया है।




