Google Analytics —— Meta Pixel

सारंगढ़ में 3 लोगों की हत्या से सनसनी, भतीजा ही निकला हत्यारा, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

Triple Murder in Sarangarh: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के झाल ग्राम पंचायत में मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी पड़ोस में रहने वाला मृतक का भतीजा अचानक घर में घुस आया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- कवर्धा में 5 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रही थी खेप, रास्ते में धराया तस्कर

हमले में चाचा और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया।

Bemetara crime news CG :

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। (Triple Murder in Sarangarh)

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 2023 के दौरान 1 हजार से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज किए गए। राज्य की हत्या दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा बनी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्या के प्रमुख कारणों में आपसी विवाद, पुरानी रंजिश, पारिवारिक कलह, अवैध संबंध, संपत्ति विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी शामिल हैं। NCRB के आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं हत्या के मामलों को प्रभावित करती रही हैं। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में हत्या के मामलों की प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!