Donald Trump India Pakistan : शहबाज शरीफ के सामने बोले ट्रंप -भारत महान देश, पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र

Donald Trump India Pakistan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। मिस्र के शर्म अल शेख में आयोजित विश्व नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा-“भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – नवाचार नागरिक सेवा का माध्यम बने, तुगलकी प्रयोग नहीं
ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब उनके पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खड़े थे। मोदी की तारीफ करते समय ट्रंप ने उनकी ओर मुड़कर देखा, जिस पर शहबाज शरीफ ने मुस्कुराकर प्रतिक्रिया दी।
भारत-पाकिस्तान साथ मिलकर रहेंगे
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि “भारत और पाकिस्तान साथ मिलकर बहुत अच्छी तरह रहेंगे।” उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भी प्रशंसा की और शहबाज शरीफ को मंच पर आमंत्रित किया।
पश्चिम एशिया में शांति के लिए ट्रंप की भूमिका
शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों से पश्चिम एशिया में शांति स्थापित हुई है।
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक भारत-पाकिस्तान विवाद सहित आठ अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के समाधान में भूमिका निभाई है। (Donald Trump India Pakistan)
भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर ट्रंप का दावा
गौरतलब है कि ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति बनी है। हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि यह सहमति दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधे संवाद के बाद बनी थी, न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से। (Donald Trump India Pakistan)



