Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 2 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Two Terrorists Killed: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास कुंबकडी के जंगलों में जारी था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले 8 सितंबर को सेना ने कुलगाम जिले के गुड्डर इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। इसे ‘ऑपरेशन गुड्डर’ नाम दिया गया था। इस एनकाउंटर में दो जवान भी शहीद हुए थे। मारे गए एक आतंकी की पहचान आमिर अहमद डार के रूप में हुई थी, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से सक्रिय था। वह पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 आतंकियों की सूची में शामिल था।

यह भी पढ़ें:- Donald Trump India Pakistan : शहबाज शरीफ के सामने बोले ट्रंप -भारत महान देश, पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र

8 सितंबर को ही जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था। आरोपी की पहचान सिराज खान के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरगोधा का रहने वाला है। वह इंटरनेशनल बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था। ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात जवानों ने फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे। वहीं 13 अगस्त को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हुआ था। 8 मई को LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए थे। 12 अप्रैल को अखनूर के केरी बट्टल इलाके में मुठभेड़ के दौरान JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए। (Two Terrorists Killed)

28 मार्च को कठुआ में दो आतंकी ढेर

28 मार्च को कठुआ में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, लेकिन SOG के 4 जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह, बलविंदर सिंह शहीद हो गए। DSP धीरज सिंह समेत तीन जवान घायल हुए थे। 26 अगस्त को गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था। इनमें एक की पहचान बागू खान के रूप में हुई, जिसे ‘ह्यूमन GPS’ कहा जाता था। वह 1995 से 100 से ज्यादा घुसपैठ की कोशिशों में शामिल था। 1 से 12 अगस्त तक कुलगाम ऑपरेशन अखल 12 दिनों तक चला। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हारिस डार मारा गया। वह पुलवामा का निवासी था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को PoK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। (Two Terrorists Killed)

100 आतंकियों को किया था ढेर

इन ऑपरेशनों में सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया, जिसके बाद 10 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। 28 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल था। अन्य दो आतंकियों की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई। जिबरान 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हमले में शामिल था। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड बरामद किए गए थे। (Two Terrorists Killed)

Back to top button
error: Content is protected !!