Google Analytics —— Meta Pixel

कृषि में आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से किसानों को होगा फायदा: केंद्रीय मंत्री शिवराज

Union Minister Shivraj: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई मुद्दों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कुर्सी नहीं, काम करना महत्वपूर्ण है। जब मैं मध्यप्रदेश में था, तब वहां की जनता की सेवा में जी-जान से जुटा था। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और ग्रामीण विकास का कार्य सौंपा है, तो उसमें भी जी-जान से जुटा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि को लेकर हमारी रणनीति है – उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, उत्पादन का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना, प्राकृतिक आपदाओं से राहत की राशि उपलब्ध कराना, कृषि का विविधीकरण और वैल्यू एडिशन समेत ऑर्गेनिक कृषि का विस्तार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- ASEAN और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलेशिया, भारत का अहम पार्टनर: PM नरेंद्र मोदी

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उत्पादन की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुझे ये कहते हुए गर्व है कि मोदी जी की सरकार लागत पर 50% प्रॉफिट जोड़कर MSP तय कर रही है, जो कांग्रेस के जमाने में कभी नहीं हुआ। कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी किसान नहीं रहा। कांग्रेस किसानों को सिर्फ वोट बैंक मानती है। इन्होंने किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया। ‘लाड़ली बहना योजना’ महिला सशक्तिकरण की योजना है। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि इस योजना के चलते मध्य प्रदेश में लिंगानुपात बदल गया। इस योजना की वजह से अब प्रदेश में 912 की बजाए 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। (Union Minister Shivraj)

खरीफ फसल की बुआई ज्यादा

पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 349.49 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 369.05 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 113.69 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 120.18 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 176.39 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 181.11 लाख हेक्टेयर में श्रीअन्न/ मोटे अनाज की खेती की गई। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 185.13 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 186.77 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती की गई है। (Union Minister Shivraj)

Back to top button
error: Content is protected !!