ASEAN और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलेशिया, भारत का अहम पार्टनर: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अनवर इब्राहिम जी का ये पहला भारत दौरा है। मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे भारत में आपका स्वागत करने का अवसर मिला। भारत और मलेशिया के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा हो रहा है। पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के सहयोग से हमारी पार्टनरशिप में एक नई गति और ऊर्जा आई है। हमने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों पर व्यापक रूप से चर्चा की है।
यह भी पढ़ें:- मथुरा में जल्द ही श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा भव्य मंदिर: बृजमोहन अग्रवाल
उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया सदियों से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं मलेशिया में रह रहे लगभग 3 मिलियन भारतीय प्रवासी हमारे बीच एक लिविंग ब्रिज हैं। भारतीय संगीत, खान-पान और फेस्टिवल से लेकर मलेशिया में तोरण गेट तक हमारे लोगों ने इस मित्रता को संजोया है। सेमीकंडक्टर, फिनटेक, रक्षा उद्योग, एआई और क्वांटम तकनीक जैसे नए और आधुनिक तकनीक की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में हम सहयोग बढ़ाएंगे। डिजिटल तकनीक में सहयोग के लिए भारत के यूपीआई को मलेशिया के पेनेट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। (PM Modi on Malaysia)
PM मोदी ने कहा कि बीते सालों में मलेशिया द्वारा भारत में 5 बिलियन डॉलर तक का निवेश किया गया है। हमने निर्णय लिया है कि हम अपने सहयोग को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाएंगे। हमारा मानना है कि आर्थिक सहयोग के मामले में दोनों देशों के लिए अभी भी बहुत गुंजाइश और संभावनाएं हैं। ASEAN और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलेशिया, भारत का अहम पार्टनर है। भारत आसियान केन्द्रीयता को प्राथमिकता देता है। हम सहमत हैं कि भारत और आसियान के बीच FTA की समीक्षा को समयबद्द तरीके से पूरा करना चाहिए। (PM Modi on Malaysia)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मलेशिया आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। भारत आसियान की केंद्रीयता को प्राथमिकता देता है। हम एफटीए प्रतिबद्धताओं को समय पर पूरा करने पर सहमत हैं। 2025 में आसियान की अध्यक्षता के लिए मलेशिया को भारत अपना पूरा समर्थन देता है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। (PM Modi on Malaysia)




