मथुरा में जल्द ही श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा भव्य मंदिर: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agarwal) रायपुर में नव निर्मित देश के सबसे बड़े श्री श्री राधा रास बिहारी जी इस्कॉन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पूज्य पाद सिद्धार्थ स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़े :- Bharat Bandh : कल भारत बंद का ऐलान, जानिए क्या रहेगा खुला, क्या बंद, यहां देखें
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agarwal) ने कहा कि, पूज्य पाद श्री सिद्धार्थ स्वामी जी महाराज के प्रयासों से देश के सबसे बड़े और भव्य श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर का निर्माण हो पाया।
यह भी पढ़े :- Balodabazar: मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें -कलेक्टर
उन्होंने यह भी कहा कि, पहले अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से पहले सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा राम मंदिर वीआईपी रोड रायपुर में बना। अब मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनने से पूर्व छत्तीसगढ़ में भगवान रास बिहारी जी का मंदिर बन कर तैयार हो चुका है। जो बताता है कि, जल्द ही मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है।
बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agarwal) ने यह भी कहा कि, इस्कॉन केवल मंदिर ही नही बनता, बल्कि इसके माध्यम से मानव सेवा का कार्य भी करता है और आशा करता हुं कि इस्कॉन इस मंदिर के माध्यम से आदिवासी समाज की स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में की मदद करेगा।



