हम कड़ी मेहनत करते हैं, रील नहीं बनाते: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Union Minister Vaishnav: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में 2024-25 के लिए रेल मंत्रालय के अनुदान की मांगों पर जवाब दिया। साथ ही कहा कि मैं PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सेवा करने का मौका दिया। मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देता हूं कि रेलवे की सबसे बड़ी जो समस्या थी कि निवेश की कमी है वो उन्होंने PM मोदी के निर्देश पर बजट में एक रिकॉर्ड आवंटन करके लगातार कई सालों तक बजट आवंटन बढ़ा कर जो सबसे बड़ी समस्या थी उसे दूर किया। मैं रेलवे के उन 12 लाख कर्मचारियों, उस रेल परिवार को भी धन्यवाद देता हूं, जो हर दिन 20 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाते हैं और देश की सेवा करते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : श्रम मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में निर्माणी श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि आवंटन से रेलवे में निवेश को लेकर चिंताएं दूर हो जाएंगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हम वो लोग नहीं हैं, जो रील बनाते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं। आप की तरह रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं है। उन्होंने कहा कि लोको पायलटों के औसत कामकाज और आराम का समय 2005 में बनाए गए एक नियम से तय होता है। 2016 में नियमों में संशोधन किया गया और लोको पायलटों को ज्यादा सुविधाएं दी गईं। सभी रनिंग रूम-558 को वातानुकूलित बनाया गया। लोको कैब बहुत अधिक कंपन करती हैं, गर्म होती हैं और इसलिए 7,000 से ज्यादा लोको कैब वातानुकूलित हैं। यह उन लोगों के समय में शून्य था, जो आज रील बनाकर सहानुभूति दिखाते हैं। (Union Minister Vaishnav)

जल्द शुरू होगी वंदे मेट्रो: रेल मंत्री वैष्णव

रेलवे में बढ़ती यात्रा मांग के बारे में चिंताओं का जवाब देते हुए मंत्री वैष्णव ने सदन को बताया कि आने वाले महीनों में 2,500 सामान्य कोचों का उत्पादन किया जाएगा, जिसमें कुल 10,000 कोचों के निर्माण का लक्ष्य है। रेलवे आमजन की सवारी है। गरीब से गरीब व्यक्ति भी आज रेल के द्वारा लंबी दूरी की यात्रा कम पैसे में कर पाता है। रेलवे की सुविधा हर व्यक्ति को मिले इसके प्रति हमारी सरकार तत्पर है। रेल मंत्री ने कहा कि दो बड़े शहरों के बीच कम दूरी की यात्रा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए परीक्षण के लिए कपूरथला कोच फैक्ट्री से एक क्षेत्रीय ट्रेन सेवा ‘वंदे मेट्रो’ शुरू की गई है। (Union Minister Vaishnav)

रेलवे में 5 लाख से ज्यादा भर्ती हुई: वैष्णव 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में UPA के कार्यकाल में 2004 से 2014 तक रेलवे में सिर्फ 4 लाख 11 हजार कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। जबकि 2014 से 2024 तक यानी NDA के 10 सालों में ये संख्या 5 लाख 2 हजार है, जिसकी सालों से मांग हो रही थी – रेलवे भर्ती के लिए एक वार्षिक कैलेंडर हो, हमने इसे जनवरी 2024 में घोषित कर दिया है, जो युवा रेलवे में जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, उनके लिए अब साल में 4 बार वैकेंसी निकलती हैं – जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में। अभी भी 40 हजार 565 वैकेंसी निकाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। UPA के कार्यकाल में सालाना औसत 171 हादसे होते थे। हमारी सरकार में हादसों की संख्या में 68% की कमी आई है। (Union Minister Vaishnav)

Back to top button
error: Content is protected !!