Ganesh Chaturthi 2025: बुधवार और गणेश चतुर्थी का अनूठा संयोग, आज इन शुभ योगों में होगी बप्पा की स्थापना
Ganesh Chaturthi 2025 : साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी तिथि को 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस बार का पर्व खास है क्योंकि गणेश चतुर्थी बुधवार को पड़ी है, जो स्वयं गणेश जी को समर्पित दिन माना जाता है। इसके साथ ही कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। (Ganesh Chaturthi 2025)
यह भी पढ़े :- समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है भारत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आज के प्रमुख योग
नक्षत्र: हस्त और चित्रा
योग: शुभ और शुक्ल
वार: बुधवार
पक्ष: शुक्ल पक्ष
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग प्रातः 05:57 से 06:04 तक रहेंगे।
गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त
मध्याह्न पूजन मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
कुल अवधि: 2 घंटे 34 मिनट
चौघड़िया मुहूर्त
सुबह लाभ: 05:57 – 07:33
सुबह अमृत: 07:33 – 09:09
सुबह शुभ: 10:46 – 12:22
रात शुभ: 08:12 – 09:35
रात अमृत: 09:35 – 10:59
पर्व का महत्व
बुधवार को गणेश चतुर्थी पड़ना अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन पूजा-पाठ, वाहन खरीदारी, भूमि या मकान लेने के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। बप्पा का यह उत्सव आने वाले 10 दिनों तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। (Ganesh Chaturthi 2025)



