Google Analytics —— Meta Pixel

वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन, 31 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर श्रद्धालु

Landslide Near Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन हो गया, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूरी पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। भारी बारिश के कारण यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जम्मू में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है। नॉर्दर्न रेलवे ने भी जम्मू-कटरा से चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है।

यह भी पढ़ें:- Ganesh Chaturthi 2025: बुधवार और गणेश चतुर्थी का अनूठा संयोग, आज इन शुभ योगों में होगी बप्पा की स्थापना

एक महिला ने बताया कि उनके पति तो बच गए, लेकिन तीनों बच्चे मलबे में दब गए। पंजाब के मोहाली से आई श्रद्धालु दर्शन कर लौट रही थी, तभी अचानक पत्थर गिरने लगे। वे घायल हो गई। जबकि उनके साथी भी जख्मी हुए। एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि उनका परिवार आगे निकल गया था और फिर अचानक चट्टानें गिरने लगी। अब तक उनका बच्चों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जम्मू में मंगलवार को 11:30 से 5:30 बजे तक 6 घंटे में 22 सेमी बारिश हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा थी। आधी रात के बाद बारिश हुई। झेलम नदी का जलस्तर 22 फीट पार करने पर दक्षिण कश्मीर में बाढ़ अलर्ट जारी किया गया है। (Landslide Near Vaishno Devi)

वहीं जम्मू शहर, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कठुआ, उधमपुर समेत कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। रियासी, रामबन, डोडा, कटरा, बनिहाल और आसपास हल्की बारिश जारी है। राहत बचाव में जुटी एजेंसियों ने अब तक सिर्फ जम्मू जिले में 3500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। पूरे जिले में बचाव शिविर और रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। ज्यादातर बचाए गए लोगों को जम्मू के यूथ हॉस्टल में रखा है। सेना पूरे इलाके को तीन हिस्सों में बांट कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। एक टीम आर्धकुमारी, एक टीम कटरा-ठक्कड़ कोट रोड और एक टीम जौरियन में काम कर रही है। (Landslide Near Vaishno Devi)

इधर, C130 और IL76 राहत और बचाव सामग्री लेकर NDRF के साथ हिंडन से जम्मू के लिए जल्द ही उड़ान भरेंगे। चिनूक, एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर सभी निकटवर्ती ठिकानों जैसे जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट पर सक्रिय स्टैंडबाय पर हैं। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश होने के कारण चिनाब नदी अपने ऊफान पर है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। (Landslide Near Vaishno Devi)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि मां वैष्णों देवी की दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मां के चरणों में प्रणाम करते हुए मैं सभी श्रद्धालुओं के कुशल जीवन की प्रार्थना करता हूं। मां की कृपा से सब ठीक हों। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को मां ताकत दें, अपना आशीर्वाद दें और अपने श्री चरणों में स्थान दें। जम्मू-कश्मीर का पूरा प्रशासन रेस्क्यू अभियान में लगे हुए हैं। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि जिन लोगों की इस प्राकृतिक आपदा में मृत्यु हुई है उन्हें मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लगातार बारिश हो रही है, सभी नदियां उफान पर हैं, बहुत नुकसान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन अलर्ट पर है, लोगों का भी ध्यान रखा जा रहा है। (Landslide Near Vaishno Devi)

Back to top button
error: Content is protected !!