UP By-Election: चुनाव में बेईमानी करने वाले अधिकारियों की जाएगी नौकरी, अखिलेश यादव ने चेताया
UP By Election: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता की चेतना ही चेतावनी है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है।
यह भी पढ़े :- UP Bypoll Voting : मीरापुर सीट पर जबरदस्त हंगामा, भीड़ ने खूब बरसाए पत्थर, भारी पुलिसबल तैनात
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेख़ौफ़ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!
इससे पहले अखिलेश यादव बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वोट की प्रक्रिया को लेकर जो प्रयास ‘रात-दिन’ किया जा रहा है, उससे ये स्पष्ट हो गया है कि अब तो मतदाता दोगुने उत्साह से वोट डालनें जाएंगे।
उन्होंने लिखा कि परिणाम तभी निकलते हैं जब एक भी वोट न तो बंटता है, न घटता है। उप्र के जागरूक और साहसी मतदाता अपने वोट करने के उस अधिकार के लिए शत-प्रतिशत घर से निकल रहे हैं, जो हर अधिकार का आधार है।
अखिलेश ने कहा कि आशा है निर्वाचन आयोग और प्रशासन इस तरह से निष्पक्ष और निष्कंटक चुनाव सम्पन्न कराएगा कि उप्र के समस्त मतदाता उन्हें धन्यवाद और बधाई देंगे। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ करेनवाले ध्यान रखें मतदाता और समस्त राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने मोबाइल के साथ हर जगह समस्त सबूत इकट्ठा करने के लिए तैनात हैं, जिससे कल को वैधानिक कार्रवाई करने का ठोस आधार बन सके। जनता की चेतना ही चेतावनी है।
‘चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आएगा’
अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आएगा लेकिन कल को कोर्ट का फैसला इन बेईमान अधिकारियों के खिलाफ आएगा. उन्होंने कहा कि ‘सबकी नौकरी, पीएफ, पेंशन छिन जाएगी और इनके बच्चे, परिवार, रिश्तेदार समाज में बनी बनाई इज्जत जाएगी. बेईमानी का ठप्पा लगेगा और जनता इन्हें किस निगाह से देखेगी यह कहने की जरूरत नहीं है.’ अखिलेश यादव ने बताया कि सुबह से उनकी दो बार चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात हुई है और आयोग ने उन्हें भरोसा दिया है कि बेईमान अधिकारियों के खिलाफ सबूत दें तो कार्रवाई की जाएगी (UP By Election)
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने पुलिस और बूथ पर मौजूद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य तौर पर मीरापुर विधानसभा में अधिकारियों ने वोटर आईडी छीन लिया है, और खुद अंदर मतदान करवा रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की मैं जानकारी जुटाउंगा. कई बूथ पर एक-एक मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देने जा रहा है लेकिन पीठासीन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. ये हारने वाले हैं डरे हुए हैं और इसलिए हमारे वोटर्स को रोक रहे हैं। (UP By Election)




