Google Analytics —— Meta Pixel

उरला हत्याकांड का खुलासा: चरित्र शंका में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या

रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। डीएसपी मयंक गुज्जर के अनुसार, यह मामला लिव-इन संबंध से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने चरित्र शंका के चलते महिला की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े :- “2 महीने में कमाल”: शिलांग की बेथलीन माकरी ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

मृतका की पहचान राधा पट्टी के रूप में हुई है, जो मूलतः मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। वह आरोपी अमित सिसोदिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और आरोपी को मृतका के चरित्र पर संदेह था।

डीएसपी के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर राधा पट्टी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे सरकारी स्कूल परिसर में फेंक दिया गया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, हालांकि उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं मृतका भी विधवा थी और उसके पति का काफी पहले देहांत हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!