Google Analytics —— Meta Pixel

Modi- Trump वार्ता के बाद अमेरिकी दूतावास का बयान: पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइलें नहीं देगा

US Arms Deal With Pakistan : अमेरिका ने पाकिस्तान को AIM-120 AMRAAM मिसाइलों की नई आपूर्ति से साफ़ इनकार कर दिया है। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि हालिया अनुबंध केवल “स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव (sustenance and spare parts)” के लिए है, इसमें नई मिसाइलें या क्षमता उन्नयन शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़े :- डायल 112 की जर्जर गाड़ियों पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से मांगा व्यक्तिगत जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स और स्पष्टीकरण

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान को नई AIM-120 मिसाइलें मिलेंगी।
  • अमेरिकी दूतावास ने इसे भ्रामक बताया और स्पष्ट किया कि अनुबंध केवल पुराने F-16 विमानों की रखरखाव सुविधा के लिए है।

सामरिक संदर्भ

  • बयान मोदी–ट्रंप वार्ता के तुरंत बाद आया।
  • अमेरिका ने स्पष्ट किया कि दक्षिण एशिया में भारत की चिंताओं का सम्मान करता है।
  • यदि पाकिस्तान को नई मिसाइलें मिलतीं, तो F-16 बेड़े की ताक़त बढ़ती और भारत की हवाई बढ़त पर असर पड़ता।

रणनीतिक महत्व

  • अमेरिका अब दक्षिण एशिया में भारत को प्राथमिकता दे रहा है।
  • यह कदम QUAD, इंडो-पैसिफिक रणनीति और रक्षा सहयोग के नए दौर के अनुरूप है।
  • पाकिस्तान केवल रखरखाव और पुर्ज़ों तक सीमित रह गया है, कोई नया हथियार या तकनीक नहीं दी जा रही।

कितनी खतरनाक है AIM-120 मिसाइल?

आपको बता दें कि AMRAAM का मतलब एडवांस मीडियम-रेंज एयर टू एयर मिसाइल होता है। अमेरिका का AIM-120, यही मिसाइल है और इसे दुनिया का सबसे एडवांस बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल माना जाता है। ये मिसाइल ‘फायर एंड फॉरगॉट’ टेक्नोलॉजी पर आधारित है, यानि एक बार टारगेट को लॉक करने के बाद इसके दिशा में परिवर्तन की जरूरत नहीं होती है, बल्कि ये खुद टारगेट के मूवमेंट को लगातार ट्रैक करती रहती है। (US Arms Deal With Pakistan)

इस मिसाइल का एक्टिव रडार सीकर, लक्ष्य को खुद ट्रैक करता है और 160 किलोमीटर तक की दूरी से हमला करने में सक्षम है। इसकी स्पीड Mach 4 यानि आवाज की गति से चार गुना तक होती है, इस वजह से काफी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। अमेरिकी वायुसेना ने AMRAAM मिसाइल को F-16, F-15, F/A-18 और दूसरे एडवांस फाइटर जेट्स में लगा रखे हैं। (US Arms Deal With Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!