अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार किया ईरान पर हमला, सैन्य ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- नहीं रुका तो मिट जाएगा अस्तित्व
US Iran Conflict : पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर विस्फोटक स्थिति में पहुंच गया है। अमेरिका ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन Iran पर बड़ा सैन्य हमला करते हुए उसके कई मिसाइल ठिकानों, ड्रोन साइट्स और तटीय रडार स्टेशनों को निशाना बनाया। कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अपनी हरकतें नहीं रोकीं तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो सकता है।
सीजफायर के बाद फिर भड़का संघर्ष
दो सप्ताह पहले हुए युद्धविराम (US Iran Conflict) समझौते के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ। शनिवार को अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन सैन्य कार्रवाई कर संकेत दे दिए कि हालात फिर युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं।
तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद कार्रवाई
अमेरिकी सेना के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे Strait of Hormuz के पास पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एम/टी किकु पर ड्रोन हमला किया गया। जहाज में 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल लदा था। अमेरिका ने इस हमले के लिए सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराया।
सेंटकॉम बोला- जवाबी कार्रवाई जरूरी थी
United States Central Command (CENTCOM) ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति के आदेश पर यह सैन्य कार्रवाई की गई। अमेरिका का कहना है कि एक दिन पहले भी ईरान को चेतावनी दी गई थी, लेकिन युद्धविराम के उल्लंघन के बाद दोबारा हमला करना पड़ा।
मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर बरसी अमेरिकी ताकत
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करते हुए मिसाइल स्टोरेज यूनिट, ड्रोन लॉन्चिंग साइट्स और तटीय रडार सिस्टम को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी ईरान के Sirik Island में जोरदार धमाके सुने गए। इसके अलावा Qeshm Island के एक गांव में भी मिसाइल हमले की पुष्टि हुई है।
ट्रंप ने दी खुली धमकी
हमले के बाद Donald Trump ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका युद्धविराम समझौते के बार-बार उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं माना तो अमेरिका इससे भी बड़ा कदम उठाएगा।
दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया पर
अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया की नजरें अब पश्चिम एशिया पर टिक गई हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह टकराव और बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। (US Iran Conflict)



