Google Analytics —— Meta Pixel

उत्कल विप्र समाज के महिलाओं ने सैनिक भाइयों को बांधी राखी, कहा- हमारे सैनिक देश के सच्चे सपूत

Utkal Vipra Samaj: एक राखी सैनिक भाई के नाम अभियान के अंतर्गत सैनिक भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और उनके दीर्घायु जीवन सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए उत्कल विप्र समाज के महिलाओं ने राज्य सैनिक कल्याण कार्यालय जाकर सैनिक भाइयों के कलाइयों में राखी बांधी। इस अभियान का उद्देश्य सैनिक भाइयों का उत्साह बढ़ाना और देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले और देश की सीमाओं पर अपनी जान की परवाह किए बिना देश के नागरिकों की जान की सुरक्षा करने वाले सैनिक भाइयों को रक्षाबंधन पर आमजन के स्नेह से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें:- निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश, जल संसाधन विभाग की समीक्षा

महिलाओं ने कहा कि हमारे सैनिक देश के सच्चे सपूत हैं और हम उनकी वजह से ही अपने देश के भीतर सुरक्षित हैं। उत्कल विप्र समाज के महिलाओं ने सैनिक भाइयों का हौसला बढ़ाने और उन्हें रक्षाबंधन की खुशी का एहसास करने के लिए यह पावन कार्य किया है। सैनिक भाइयों ने भाव विभोर होकर बहनों को आत्मीय प्रेम के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उत्कल विप्र महिला समाज की अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, ज्योत्सना सतपथी, कविता पंडा, पल्लवी होता, लीना पंडा, मधु सामंतराय, भारती नंदे, सुषमा सामंतराय और लीलीमा पंडा उपस्थित थे। यह जानकारी उत्कल विप्र समाज की अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा ने दी। (Utkal Vipra Samaj)

बता दें कि 31 जुलाई को महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दंतेवाड़ा दौरे के दौरान सुरक्षा कैंप कारली पहुंचकर जवानों से मुलाकात की थी। उन्होंने जवानों को राखी बांधी और उन्हें रक्षा पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने जवानों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रहरी हैं। यह राखी केवल एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि आपके प्रति हमारे विश्वास, कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। आपकी वीरता और अनुशासन, पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, यह आपकी कर्तव्य परायणता की बदौलत है। आपकी इस सेवा को हम हृदय से सम्मान करते हैं। मंत्री राजवाड़े ने जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके परिवारजनों की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने सभी जवानों को मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने भी जवानों को राखियां बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। (Utkal Vipra Samaj)

Back to top button
error: Content is protected !!