सामने अचानक गाय आ जाने से फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का एक हिस्सा टुटा

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) एक बार फिर से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि गुजरात-वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे की शिकार हुई। एक बार फिर से सेमी हाई स्पीड ट्रेन ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) हादसे का शिकार हो गई है।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

यह भी पढ़ें : बिहार में छठ महापर्व में प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी सहित 30 झुलसे

Vande Bharat Express के सामने अचानक गाय के आ जाने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की है।

घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है।

हादसे में अलग हुई एक बोगी

हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के करीब 26 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : UNSC Meeting : मुंबई के बाद अब दिल्ली में होगी UNSC की दूसरी बैठक, अब यहां होगा आतंकवाद पर वार

इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों में दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button