देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन, PM नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat Train: कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए चेन्नई से मैसुरु जाएगी। ये दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आज पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ये ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं जल्द ही उत्तर प्रदेश को उसकी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश में कल होगा मतदान, सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। जो कि 359 किलोमीटर की रफ्तार के साथ 10 बजकर 25 मिनट पर बंगलुरू सिटी जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेन 5 मिनट के लिए जंक्शन पर रुकेगी और इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर रफ्तार पकड़ेगी। यहां से 137।6 किमी रफ्तार के साथ वो अपने डेस्टिनेशन स्टेशन यानी कि मैसूर 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में मैसूर से चेन्नई ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और 2 बजे पर बंगलुरू पहुंचेगी। 5 मिनट रुककर 3 बजे ये बंगलुरू से चलेगी। इसके बाद 7 बजकर 35 मिनट पर ये ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलूरु और कटपड़ी। बता दें कि ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और बुधवार को नहीं चलेगी। (Vande Bharat Train)

जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इकोनॉमी क्लास का किराया 921 रुपए तय किया गया है और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए इसका किराया 1880 रुपए तय किया गया है। वहीं मैसूर और बंगलुरू के लिए इस ट्रेन का किराया 368 रुपए और 768 रुपए क्रमश: होगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को इस ट्रेन की ओर आकर्षित करने के लिए अभी किराया कम रखा है। जिससे यात्रियों को सस्ते दामों में अच्छी सुविधाएं मिल सकें। (Vande Bharat Train)

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। यूपी को अब दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा कर बताया कि नई वंदे भारत ट्रेन जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए ट्रैक को डेवलप किया जा रहा है, ताकि यह ट्रेन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सके और यात्रियों को जल्दी ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचा सके। (Vande Bharat Train)

Related Articles

Back to top button