Vastu Shastra: अगर आप भी नहाने के बाद करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में अलग-अलग चीजों को लेकर अपना एक महत्व हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का भी अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र में साफतौर पर जानकारी दी गई है नहाने के दौरान आपको कौन सी गलती नहीं करनी है। लोग शरीर को साफ रखने के लिए नहा तो लेते हैं, लेकिन बाथरूम को गंदा छोड़ आते हैं। वास्‍तु के हिसाब से ये आदत बहुत ही दोषपूर्ण मानी गई हैं।

ये भी पढ़ें:- Home Vastu Shastra: इन पौधों को कभी नहीं देना चाहिए अपने घर में जगह, बन सकता है समस्याओं का कारण

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नहाने के बाद बाथरूम को गंदा कभी न छोड़े। जब नहा कर निकलें तो देखें जरूर लें कि बाथरूम साफ है या नहीं। ऐसा माना गया है कि बाथरूम को गंदा रखने से राहु केतु नाराज होते हैं, जिसका नकारात्मक (Vastu Shastra) प्रभाव मनुष्य पर पड़ता है। जब आप नहाने जाएं तो बाथरूम में भूलकर भी गीले कपड़े न छोड़े। क्योंकि वास्तु में इसे बड़ा दोष माना गया है। हमेशा नहाने से पहले गंदे कपड़े धो लेना चाहिए। नहाने के बाद गंदे कपड़े नहीं धोने चाहिए।

कोशिशों के बाद भी तरक्‍की नहीं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कपड़े धोने के बाद उसको रखे नहीं बल्कि तुरंत सूखने के लिए डाल दें। कपड़ा धोने के बाद जो गंदा पानी बचे उसे तुरंत फेंक दें। कोशिश करें कि बाल्टी को साफ पानी से भरकर रखें। कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे नहाने के बाद टूटे हुए बाल बाथरूम में ही छोड़कर बाहर निकल आते हैं। वास्तु के मुताबिक ये बहुत गलत है । नहाने के बाद बाथरूम (Vastu Shastra) में टूटे हुए बाल छोड़ने से शनि देव और मंगल देव को नाराज हो जाते हैं और बुरा फल देने लगते हैं। बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं तमाम कोशिशों के बाद भी तरक्‍की नहीं मिलती है और बेवजह संघर्ष करना पड़ता है।

नियमों का पालन बहुत जरूरी

नहाने के बाद नल को अच्छे से बंद करें क्योंकि पानी बहना वास्‍तु दोष पैदा करता है। इससे ना सिर्फ पानी की बर्बादी होती है साथ ही धन और सम्मान की भी हानि होती है। लोग नहाने के बाद बाल्टी में बचे हुए पानी को छोड़कर बाथरूम से निकल जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। बाथरूम में खाली बाल्‍टी न छोड़ें। नहाने के बाद बाल्‍टी में पानी जरूर भरें। अगर नहीं भर रहें तो बाल्टी को उल्टा (Vastu Shastra) करके रखें। वास्तु के अनुसार पानी वाले बर्तन को खाली छोड़ना आर्थिक तंगी को बढ़ावा देता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बाथरूम में रखी चीजे इधर उधर फैला कर न रखें बल्कि व्यवस्थित तरीके से रखें। अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है।

Related Articles

Back to top button