Google Analytics —— Meta Pixel

Vice Presidential Election 2025: नए उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Vice Presidential Election 2025: भारत को आज यानी 9 सितंबर को अपना 15वां उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। NDA की ओर से 68 साल के सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं। जबकि इंडिया गठबंधन ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। संसद भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पहला वोट डाला। इस बीच BRS और BJD ने चुनाव से दूरी बना ली है। BRS के राज्यसभा में 4 और BJD के 7 सांसद हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के इकलौते सांसद ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति का हवाला देकर वोट न डालने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:- नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जनरेशन-Z का हिंसक प्रदर्शन, अब तक 20 लोगों की मौत

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा की है। जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के 11 सांसद NDA उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे, जिसे लेकर कांग्रेस ने YSRCP अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोला और उन पर लोकतांत्रिक ताकतों के साथ खड़े न होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग प्रदेश के हितों की बजाय CBI मामलों के डर से RSS उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं, जिनके विश्वासघात को नहीं भूलेंगे। बता दें कि नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे, जिन्होंने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अचानक इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। (Vice Presidential Election 2025)

लोकसभा और राज्यसभा के कुल 782 सांसद उपराष्ट्रपति पद के लिए वोट डाल सकते हैं। इस चुनाव में व्हिप जारी नहीं होता। यानी सांसद अपनी इच्छा से मतदान कर सकते हैं। अनुमान है कि पार्टी लाइन पर वोट पड़ें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 422 और विपक्ष के रेड्डी को 319 वोट मिल सकते हैं। हालांकि गुप्त मतदान और संभावित क्रॉस वोटिंग समीकरण बदल सकती है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एनडीए उम्मीदवार को कम से कम 427 वोट मिलने की उम्मीद है, जो बहुमत के लिए आवश्यक 391 से काफी ज्यादा है। लोकसभा में राधाकृष्णन को 293 वोट मिलने की संभावना है। जबकि राज्यसभा में उनके पक्ष में 134 वोट माने जा रहे हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 354 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है, जिनमें से 249 लोकसभा और 105 राज्यसभा से हैं। (Vice Presidential Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!