उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत को लेकर NDA आश्वस्त, कहा- 100% जीतेंगे राधाकृष्णन, कांग्रेस कर रही खून पर राजनीति

NDA MPs on Election: संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल INDIA गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से हैं। इस बीच सी.पी. राधाकृष्णन ने सुबह दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम विकसित भारत चाहते हैं। वहीं RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम आश्वस्त हैं, क्योंकि NDA के पक्ष में बहुमत है और जीत NDA की होगी। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति बनेंगे।
यह भी पढ़ें:- Vice Presidential Election 2025: नए उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की निश्चित रूप से जीत होगी। हम सब बहुत खुश है। भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को भारी बहुमत मिलेगा और वह जीतेंगे। PM मोदी के नेतृत्व पूरा NDA एकजुट होकर मतदान कर रहा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रमाणिक, निर्णायक प्रभावी जीत होगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि NDA की विजय सुनिश्चित है। सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति होंगे। JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि 100% हमें विश्वास है कि हमें भारी बहुमत मिलेगा। महागठबंधन के लोग भी बहुत सारे हैं, जो हमें सहयोग कर रहे हैं। (NDA MPs on Election)
राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे: रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भारी मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं। भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि NDA सांसदों के वोटों के अलावा, अन्य सांसद भी NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट करेंगे। INDIA गठबंधन के कई सांसद चाहते हैं कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना जाए। LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमें पूरा यकीन है और इसकी पूरी गारंटी है कि हमारा उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे। सी.पी. राधाकृष्णन का अब तक का काम बहुत प्रभावशाली रहा है। (NDA MPs on Election)
एक बड़े अंतर से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे: भारती
भाजता सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनेंगे। राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि परिणाम स्पष्ट है, सीपी राधाकृष्णन जीतेंगे। मतदान एक औपचारिकता है। मुझे नहीं लगता कि उनसे ज़्यादा बुद्धिमान और सुलझा हुआ कोई उम्मीदवार है। मुझे नहीं लगता कि एक भी (NDA) सांसद पार्टी लाइन से हटकर वोट देगा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा मनाना है कि समर्थन सी.पी. राधाकृष्णन को ही मिलेगा। LJP(रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा कि कोई संदेह ही नहीं है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन चुनाव जीत जाएंगे। एक बड़े अंतर से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।
हम 100 प्रतिशत चुनाव जीतेंगे: निशिकांत
भाजपा सांसद अनंत नायक ने कहा कि चुनाव में एनडीए के पास संख्या ज्यादा है। हम जरूर जीतेंगे और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जरूर बनेंगे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि क्या विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने नक्सलवाद को बचाकर संविधान बचाया ? हम सबने छत्तीसगढ़ में दुर्दशा देखी। कांग्रेस खून पर राजनीति कर रही है। हम 100 प्रतिशत चुनाव जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि हम चुनाव जरूर जीतेंगे। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी और विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के एक फैसले की वजह से वहां काफी समस्याएं पैदा हो गईं। (NDA MPs on Election)

भाजपा नेता रामभाई मोकारिया ने कहा कि उम्मीदे बहुत बड़ी है हमारे उम्मीदवार जीत जाएंगे। बैलेट पेपर में वह नंबर दो पर हैं, सी.पी. राधाकृष्णन 100% जीतेंगे। हम सब भारी बहुमत से उन्हें जीताएंगे। विपक्ष दल के लोग का कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा नेता अपराजिता सारंगी ने कहा कि गणित कहता है कि संख्या हमारे साथ है। 2022 में 75% वोट NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को मिले थे। आज इतिहास की पुनरावृत्ति होने जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा में जेडीएस सांसद एचडी देवेगौड़ा ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट दे दिया है। (NDA MPs on Election)




