Google Analytics —— Meta Pixel

इस्तेमाली पार्टी है भाजपा…पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो उनका काम: सपा सांसद अखिलेश यादव

SP MP Akhilesh Yadav: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। मैं सिर्फ लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो। जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद पर बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत को लेकर NDA आश्वस्त, कहा- 100% जीतेंगे राधाकृष्णन, कांग्रेस कर रही खून पर राजनीति

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हमारे लिए आज बहुत अहम दिन और अहम मौका है। एक दक्षिण का इंसान जिन्होंने जज होते हुए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए और जिन्होंने तेलंगाना के लिए अपने जानबाजी लगाई और बहुत ऊंचाई तक पहुंचे वैसे इंसान को BRS वोट नहीं देगी कितनी शर्म की बात है। ये मतदान दे चाहिए नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आज ये नाटक करे हैं कि वो वोट नहीं करेंगे। हमारे सारे सांसद और नेता वोट करने जा रहे हैं। हार-जीत अलग चीज है, लेकिन नैतिक तौर से जीत हमारी है। (SP MP Akhilesh Yadav)

जगदीप धनखड़ साहब कहां हैं ?: पायलट 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जगदीप धनखड़ साहब कहां हैं। किसी को मालूम नहीं है। उनका कोई बयान नहीं आया वो दिखाई नहीं दिए, जो पर्दा डाला गया वो बहुत चौंकाने वाला है। उन्होंने हर बात बहुत मजबूती से रखा, लेकिन क्या कारण है कि वह चुप हो गए और गायब हो गए। सच्चाई सामने नहीं आ पाई। आज चुनाव है और हमारे INDIA गठबंधन को अच्छा समर्थन मिलेगा और उम्मीद करते हैं कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे। NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से हम सब कोशिश कर रहे हैं। इतना बड़ा चुनाव है तो जो देश का हित रखे वही उस पद पर बैठे। (SP MP Akhilesh Yadav)

राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना तय: धर्मेंद्र प्रधान

उपराष्ट्रपति चुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर कांग्रेस समझदारी से चुनाव करने का ईमानदार फैसला ले रही है, तो उनका उम्मीदवार बड़ी संख्या के मतों से हारेगा। अगर किसी को समझदारी से फैसला लेना है, तो उसे वोट नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस पार्टी के भीतर अपने उम्मीदवार को लेकर गंभीर असंतोष है। हमें पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बहुत लोग अंतरात्मा से ही वोट देंगे। भारी मतों के साथ हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना तय है। (SP MP Akhilesh Yadav)

Back to top button
error: Content is protected !!