Google Analytics —— Meta Pixel

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 60 लाख के गांजा समेत 1 करोड़ 53 लाख के सामान जब्त

Ganja Smuggling in Durg: दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कुम्हारी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 क्विंटल 88 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजा से भरे कंटेनर वाहन और कंटेनर में भरे अन्य सामान समेत कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए का माल जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर चालक को पकड़ा। आरोपी की पहचान बिहार के उमेश यादव के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:- इस्तेमाली पार्टी है भाजपा…पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो उनका काम: सपा सांसद अखिलेश यादव

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के आमतल्ला से कंटेनर में सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था। रास्ते में ओडिशा के देवघर स्थित बारकोड़ गांव में अपने परिचित राहुल से मिला। वहीं राहुल ने उसे 13 बोरियों में भरा करीब 3 क्विंटल 88 किलो गांजा नागपुर पहुंचाने के लिए दिया। उमेश यादव ने कबूल किया कि गांजा नागपुर के शाहिद नाम के व्यक्ति को सौंपना था और इसके एवज में हर बोरी पर 5000 रुपए देने की बात तय हुई थी। उसने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी वह एक खेप गांजा नागपुर में शाहिद को पहुंचा चुका है। (Ganja Smuggling in Durg)

नागपुर में दो आरोपी और गिरफ्तार

उमेश यादव की निशानदेही पर कुम्हारी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम नागपुर पहुंची, जहां ट्रैप लगाकर पुलिस ने गांजा खरीदने आए दो अन्य आरोपियों मुस्ताक अहमद और फयाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस का प्रयास है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। (Ganja Smuggling in Durg)

Back to top button
error: Content is protected !!