उपचुनाव की तैयारियों में जुटे विकास उपाध्याय, असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय इस समय असम राज्य के दौरें पर हैं। असम राज्य में होने वाले 5 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर विकास उपाध्याय लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे है।

अपने असम दौरे के दौरान विकास उपाध्याय ने फेरी (मोटर बोट) की यात्रा भी की। फेरी की यात्रा करके विकास माजुली विधानसभा पहुंचे जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जानकारी विकास उपाध्याय ने खुद दी। उन्होंने कहा, ‘असम में अपने प्रभार क्षेत्र के मरियानी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक ।
मरियानी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत के कार्यकर्ताओं से की चर्चा !
@INCAssam’

Related Articles

Back to top button