Vishnudev Sai news: राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Vishnudev Sai news: छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, नवाचार और जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। शासन की सभी सेवाएं अब चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन की जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को तेज, सरल और सुलभ सेवाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायत दिवस’ के अवसर पर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब ग्रामीण स्तर पर ही बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायता मिल रही है।
राजनांदगांव से आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले में प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताया। (Vishnudev Sai news)
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जिले में बीते डेढ़ वर्षों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पेयजल, सड़क और अधोसंरचना विकास के अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। यह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और विकास प्रतिबद्धता का परिचायक है। (Vishnudev Sai news)
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार समावेशी, संतुलित और सतत विकास के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल राजपूत, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधिगण तथा राजनांदगांव जिले के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। (Vishnudev Sai news)



