Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnudev Sai transformer project : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में, 300 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

Vishnudev Sai transformer project : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh EWS reservation delay : हाईकोर्ट की सख्ती: छत्तीसगढ़ में EWS आरक्षण अब तक लागू क्यों नहीं? सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इकाई तकनीकी रूप से देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण सुविधा होगी। इस यूनिट से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश को उच्च गुणवत्ता वाले ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति की जाएगी। (Vishnudev Sai transformer project)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाएगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और कहा कि राज्य सरकार इस निवेश को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। (Vishnudev Sai transformer project)

परियोजना से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, खासकर स्थानीय युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण और उद्योग आधारित विकास को भी नई गति मिलेगी।

“मेक इन छत्तीसगढ़” अभियान को यह परियोजना एक नई पहचान देगी, जिससे राज्य राष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति शृंखला में एक अहम भूमिका निभा सकेगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और राज्य की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं। (Vishnudev Sai transformer project)

Back to top button
error: Content is protected !!