Google Analytics —— Meta Pixel

विष्णु का सुशासन : मुख्यमंत्री सीधे महिलाओं के बीच पहुंचकर ली सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी

महिलाओं ने मोबाइल स्क्रीन दिखाकर महतारी वंदन योजना की राशि की जानकारी दी

Mahtari Vandan Yojana से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे।

यह भी पढ़े :- स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

सीधे, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री साय से महिलाएं बड़ी प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री साय ने मीरा साहू, पुष्पा ध्रुव, सावित्री दीप, स्वाती राव, संतोषी राव और जमुना सोनी सहित छत्तीसगढ़िया महिला मंडल, आदिवासी महिला मंडल एवम तेलुगू महिला मंडल सहित अन्य महिलाओं से बड़े ही आत्मीयता से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की।

समय पर मिल रहा है सिलेंडर की नहीं
मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। सीएम साय ने महिलाओं से पूछ लिया की उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल रहा है की नहीं ? तब महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेण्डर मिल रहा है।

300 से ज़्यादा महिलाओं से की मुलाकात
मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, तो महिलाओं ने जवाब दिया कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए उनका आभार भी जताया। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री से दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक राम जी भारती, संतोष जैन, ए. एल. जोशी, एस. के. सोनवानी, श्याम जी, आरपी टंडन, शंकर सोनवानी, कुलदीप जांगड़े और विनोद भारती, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। (Mahtari Vandan Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!