लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जनता को दी राहत, पेट्रोल और डीजल 2 रुपए किया सस्ता

Petrol Diesel Price Reduced: महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए राहत की खबर है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इससे पहले केंद्र ने 21 मई 2022 में कीमतें कम की थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य में डीजल-पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वेट कम किया था।

यह भी पढ़ें:- विष्णु का सुशासन : मुख्यमंत्री सीधे महिलाओं के बीच पहुंचकर ली सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी

जानकारी के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल पर फिलहाल करीब 10 रुपए प्रति लीटर कमाई कर रही है, जिसे वो ग्राहकों को पास कर सकती है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे। अभी देश के ज्यादातर हिस्से में पेट्रोल 100 रुपए और डीजल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने का कदम महंगाई को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही 2024 के आम चुनावों से पहले महत्वपूर्ण हो सकता है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था। विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। हमारे आसपास के कई देशों में पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद मोदी जी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। (Petrol Diesel Price Reduced)

उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए। भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे। यानी भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरकरार रखा। भारत इकलौता ऐसा देश था, जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए। हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं। (Petrol Diesel Price Reduced)

मंत्री पुरी ने कहा कि तब का तब था, लेकिन आज भी कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम देखिए। 14 मार्च 2024 को रुपए के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन 94 रुपए प्रति लीटर है, लेकिन इटली में 168.01 रुपए यानी 79% ज्यादा, फ्रांस में 166.87 रुपए यानी 78% ज्यादा, जर्मनी में 159.57 रुपए यानी 70% ज्यादा और स्पेन में 145.13 रुपए यानी 54% ज्यादा। ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो भारत की औसत 87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं इटली में 163.21 यानी 88% ज्यादा, फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% ज्यादा, जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% ज्यादा और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% ज्यादा है। दुनिया भर में चाहे कुछ भी हो रहा हो मोदी के नेतृत्व में हमारा पूरा प्रयास रहा कि देश के हर कोने में और हर नागरिक तक ईंधन की सप्लाई बनी रहे। विदेश जाकर भारत की निंदा करने वाले और गरीबों के हित का झूठा दिखावा करने वालों को अपना सिर शर्म से झुका लेने चाहिए। (Petrol Diesel Price Reduced)

Related Articles

Back to top button